फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दिन में लगा दी दो साल की हाजिरी, बीडीओ और सचिव पर एफआईआर दर्ज

Sat, 10 Oct 2020 03:35 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क,सोलन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल के सोलन जिले के कुनिहार के खंड विकास कार्यालय के सचिव ने एक ही दिन में दो साल की हाजिरी लगा दी। पेट्रोल पंप और अन्य निजी कारोबारी चलाने वाला सचिव पिछले दो साल से दफ्तर ही नहीं आया था। विजिलेंस ने इस मामले में सचिव और खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) विजय पॉल और सचिव देवेंद्र कालिया के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सचिव के कार्यालय नहीं आने को उच्चाधिकारी नजरअंदाज करते रहे। मामले की शिकायत विजिलेंस के डीएसपी संतोष शर्मा को मिली तो उन्होंने योजना बनाकर जाल बिछाया। जब पक्के सुबूत हाथ लगे तो उन्होंने दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली।

विज्ञापन


डीएसपी विजिलेंस ने बताया कि खंड विकास कार्यालय में तैनात सचिव पिछले दो वर्षों से कार्यालय नहीं आ रहा था। विभाग को शिकायत मिली थी कि सचिव कार्यालय न आकर पेट्रोल पंप और हार्डवेयर का व्यवसाय चला रहा है। जब सचिव को पता चला कि विजिलेंस जांच कर रही है तो वह एक दिन कार्यालय आया और खंड विकास अधिकारी कुनिहार के साथ मिलकर पिछले दो वर्षों की हाजिरी एक ही दिन में लगा दी। मामले में सचिव और बीडीओ पर केस दर्ज किया गया है। डीएसपी विजिलेंस ने बताया कि जब विजिलेंस ने सचिव की हाजिरी का रिकॉर्ड मांगा तो बीडीओ ने भी गलत सत्यापित दस्तावेज प्रस्तुत किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें