फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीपी में डॉक्टर की फोटो लगाकर महिला ने भर्ती के नाम पर ठगा, ये था पूरा मामला

Sat, 10 Oct 2020 01:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : demo pic
विज्ञापन

सिविल अस्पताल में एक महिला ने इलाज के नाम पर बलरामपुर निवासी महिला मरीज के तीमारदारों से 50 हजार रुपये वसूल लिए। यही नहीं, महिला ने जालसाजी के लिए अस्पताल के एक डॉक्टर की फोटो का इस्तेमाल डीपी के लिए किया। शक होने पर तीमारदारों ने शुक्रवार को हंगामा किया तो आरोपी महिला व तीमारदार को निदेशक कक्ष में ले जाया गया।

विज्ञापन


पुलिस दोनों को कोतवाली ले गई, जहां दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया। बलरामपुर जिले की रहने वाली एक 35 वर्षीय महिला मरीज को बीती सात अक्तूबर को इमरजेंसी में भर्ती कराया गया था। महिला सर्जिकल फीमेल वार्ड में डॉक्टर आरके गौतम की देखरेख में इलाज चल रहा है।

तीमारदार राजीव के मुताबिक, गांव की एक महिला ने सिविल अस्पताल में बेहतर इलाज दिलाने का झांसा देकर 50 हजार वसूल लिए थे। राजीव ने डॉक्टर से बात कराने की बात कही तो उसने पूर्व सीएमओ डॉ. आरपी सिंह की फोटो अपने बेटे के व्हाट्सएप नंबर पर लगाकर बेटे से बात करा दी।
विज्ञापन


इसके बाद तीमारदार ने उसे सिविल में भर्ती कराया। राजीव को शक हुआ तो उसने शुक्रवार दोपहर वार्ड में हंगामा करते हुए गांव की परिचित महिला को निदेशक के सामने पेश किया। निदेशक डॉ. मधु सक्सेना ने बताया कि महिला ने अस्पताल के डॉक्टर की फोटो का गलत इस्तेमाल किया था। जो साइबर क्राइम के तहत आता है। पार्क रोड चौकी प्रभारी सीबी गिरी ने बताया कि दोनों पक्षों ने सुलह कर लिया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें