फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को निर्वस्त्र कर पीटने का वीडियो वायरल, केस दर्ज

Sat, 17 Oct 2020 07:16 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, लंबागांव (कांगड़ा)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

युवक को निर्वस्त्र कर पीटने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस थाना लंबागांव में जयसिंहपुर क्षेत्र के तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। हिमाचल के कांगड़ा जिले के जयसिंहपुर के बीजापुर कोटली गांव से अनुसूचित जाति से संबंध रखने वाले राजेश कुमार ने शिकायत में कहा है कि 15 अक्तूबर को उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो देखा, जिसमें उनके बेटे को तीन युवक निर्वस्त्र करके पीटते हुए देखे गए हैं। बेटे से पूछताछ की तो उसने बताया कि क्षेत्र के कुछ युवक उसे अगवा कर जयसिंहपुर कॉलेज की बंद पड़ी पुरानी इमारत में ले गए थे।

विज्ञापन


यहां पर पहले से ही दो और युवक बैठे थे। उन्होंने उससे मैसेज करने के बारे में पूछताछ की, बाद में उसको निर्वस्त्र कर बुरी तरह पीटा। एक लड़के ने धमकी दी कि उसके पिता पुलिस में हैं। उनकी पिस्टल उसके पास ही रहती है। उसने किसी को कुछ बताया तो उसके परिवार को मार दिया जाएगा। इसलिए वह चुप रहा। लंबागांव के एसएचओ अश्विनी शर्मा ने बताया कि तीन युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं व एससीएसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें