फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉन बोल रहा हूं, 5 लाख दो वरना...

विज्ञापन
विज्ञापन
इंटक प्रदेशाध्यक्ष बावा हरदीप सिंह के छोटे भाई व कैंटर यूनियन परवाणू के प्रधान को किसी अंजान व्यक्ति ने फोन करके 5 लाख रुपये मांगे हैं। व्यक्ति ने खुद को डॉन बताया और मांगी रकम कालका में पहुंचाने के लिए कहा।
विज्ञापन


पैसा न देने पर प्रधान व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दे दी है। इस पर पुलिस को शिकायत दी है, जिसके आधार पर पुलिस ने धारा 504, 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फोन नंबर के आधार पर रकम मांगने वाले की तलाश की जा रही है।
Trending Videos

कहा, गोलियों से उड़ा दूंगा

पुलिस के अनुसार रमनदीप सिंह पुत्र बावा अमरजीत सिंह निवासी सेक्टर-4, परवाणू तहसील कसौली जिला सोलन ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि उसे 30 मई को मोबाइल पर 3 कॉल आई।

जब उसने फोन उठाया तो कहा कि शम्मी से बात करवाओ। जब पूछा कि कौन बोल रहा हैं, फोन करने वाले ने कहा कि वह पम्मी डॉन बोल रहा है।

जब उसे पहचाने से इनकार कर दिया तो उसने सीधे धमकी दे डाली की कालका माड़ी में 5 लाख रुपये लेकर आ जाना नहीं तो वह इसके घर आकर उसे व इसके परिवार को गोलियों से उड़ा देगा।
विज्ञापन

पुलिस ने दर्ज किया केस

रमनदीप इंटक प्रदेशाध्यक्ष व श्रमिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष बावा हरदीप सिंह का छोटा भाई है।

एसपी सोलन डा. रमेश छाजटा ने मामले की पुष्टि की कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। संबंधित व्यक्ति की तलाश की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें