फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ने धोती तो दूसरे ने कमीज का फंदा बनाकर दी जान

Fri, 15 Jul 2016 11:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के जिला सोलन में दो युवकों ने फंदा लगाकर जान दे दी। दोनों की खुदकुशी के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। इनमें एक ने धोत्ती तो दूसरे ने कमीज से फंदा लगा लिया। पहला मामला बद्दी का है।
विज्ञापन


यहां बरोटीवाला में किराए के मकान में रह रहे बीस साल के युवक ने देर शाम किराए के कमरे में धोत्ती का फंदा बनाकर फांसी ले ली। युवक कुछ दिनों से दिमागी तौर पर परेशान चल रहा था। डीएसपी गौरव ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी।

मौके पर पहुंचकर पाया कि युवक छत से लटका पड़ा है। उसकी पहचान सीतापुर यूपी के रूप में हुई। वह अपने भाई के साथ रहा था। डीएसपी गौरव ने कहा कि पुलिस हर पहलू में जांच कर रही है। मौके पर कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ  है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमीज से फंदा लगाकर की खुदकुशी

वहीं, सोलन के देहूंघाट में स्थित विजय कॉलोनी में किराये के मकान में रह रहे एक युवक ने कमीज का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली है। वह पिछले 5 वर्षों से अकेले ही रह रहा था। सुबह करीब 10 बजे जब मृतक का दोस्त उसके कमरे में पहुंचा तो दरवाजा बंद था।

काफी देर आवाजें दी लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आया। दोस्त ने खिड़की से झांककर देखा तो पाया कि युवक छत पर लगे पंखे से लटका हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक की बहन और मां के आने के बाद कमरे का दरवाजा तोड़ा और उसे फंदे से उतारा।

युवक की पहचान पंकज नेगी (25) चंडी करसोग के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक अंजुम आरा ने कहा कि सूचना मिलते ही पुलिस दल मौके पर पहुंच गया था लेकिन युवक तब तक दम तोड़ चुका था। उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा और युवक के फंदा लगाने के कारणों की जांच में पुलिस जुट गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें