दबिश के दौरान वहां से भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाएं बरामद की गई हैं। पुलिस ने दोनों जगहों से 15810 नशीली गोलियां, दो शीशीयों सहित इंजेक्शन बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक एनडीपीएस-21 के तहत आने वाली कुल 2390 दवाएं और दो शीशियों को बरामद किया है।
इनमें कोडकट्स शीशियां 2, एलडेजोलम 0.5 एमजी 1600, एलप्राविन 0.25 एमडजी 780 और लोनाजैप 10 गोलियां शामिल हैं। ड्रग एंड कॉस्मेटिक एक्ट के तहत 2890 दवाओं में ट्रामाडोक्स 190, जोल्टाडॉल 1500 व मेराडेल 1200 गोलियां पकड़ी हैं
जबकि अन्य 10530 दवाओं में जैलॉप कैप्सूल 250, डोलाडॉल 6640, जीडॉल 2060, जैगडॉल 400 और ट्रामाडेक्स 1180 दवाएं शामिल हैं। इसके अलावा ट्रामाडॉल साल्ट वाले उफेलरम इंजेक्शन भी बरामद किए गए हैं।
बेटे की पुलिस कर रही है तलाश : एसपी
एसपी गौरव सिंह ने कहा कि पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए ससुर और बहू को अदालत में पेश किया जा रहा है। बेटे की तलाश जा रही है। पुलिस ने एनडीपीएस एवं ड्रग एंड कास्मेटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि यह दवाएं कहां से खरीदी जाती थीं। क्लिनिक चलाते समय दवाओं का पूरा विवरण रखना अनिवार्य है। यह क्लिनिक संचालक के पास नहीं है।