फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार खाई में गिरी, मामा और पांच साल के भांजे की मौत

Sun, 21 May 2017 01:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के चायल के पास हुए एक कार हादसे में पांच साल के बच्चे और उसके मामा की मौत हो गई है। हादसा शनिवार देर शाम हुआ है। पुलिस के अनुसार चायल के पास सुन्नू डोल का जुब्बड़ के पास हुए दर्दनाक हादसे में दो लोगों मौत हो गई।
विज्ञापन


हादसा रात करीब पौने आठ बजे हुआ। पुलिस ने मुकदमा दर्जकर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है। वहीं हादसे से क्षेत्र में मातम फैला हुआ है। हादसे की पुष्टि एसपी अंजुम आरा ने की।

पुलिस के मुताबिक जतिंद्र कुमार (34) पुत्र पतराम निवासी खाल्टू पंचायत दमकड़ी कार में अपने ससुराल चायल के कुरगल से घर लौट रहा था। कार में उसे साथ उसका पांच साल का भांजा वरुण पुत्र नरेश भी सवार था।
विज्ञापन


घर लौटते वक्त कार जैसे सुन्नू डोलग जुब्बड़ के पास पहुंची तो अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। स्थानीय लोगों ने हादसे का पता चलते ही दोनों को गाड़ी से बाहर निकाला। इसके बाद 108 एंबुलेंस में दोनों तत्काल क्षेत्रीय अस्पताल सोलन पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने चेकअप के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें