मध्य कश्मीर के बडगाम जिले में जम्मू कश्मीर पुलिस का कांस्टेबल चार सर्विस राइफल लेकर फरार हो गया। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कांस्टेबल सैयद नवीद मुश्ताक (182/बीडी), जो कि शोपियां जिले के नजनीनपोरा का रहने वाला था, अपनी और अपने तीन अन्य साथियों की सर्विस राइफल लेकर बडगाम जिले से फरार हो गया।
सूत्रों ने बताया कि नवीद वर्ष 2012 में पुलिस में भर्ती हुआ था और वर्तमान में जिले के चांदपोरा में स्थित एफसीआई के गोदाम में बतौर गार्ड तैनात था। यहीं से वह हथियार लेकर फरार हुआ।
खबर मिलते ही पुलिस ने आसपास के इलाकों में फरार कांस्टेबल को ढूंढ़ने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।