निजी कंप्यूटर सेंटर में प्रशिक्षण ले रही दो छात्राएं अचानक लापता हो गईं हैं।
हमीरपुर में पुलिस थाना नादौन के अंतर्गत एक निजी कंप्यूटर सेंटर में प्रशिक्षण ले रही दो छात्राएं बुधवार को अचानक लापता हो गईं। परिजनों ने दोनों की गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस थाना में दी है। परिजनों ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उनकी बेटियां बुधवार को कंप्यूटर सीखने सेंटर गई।
लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटीं। उनके परिजनों ने देर शाम पुलिस थाना नादौन में पहुंचकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। वीरवार दोपहर बाद दोनों युवतियों ने अपने घर कॉल कर उनके सोलन की एक कंपनी में नौकरी लगने की बात बताई।
अतिरिक्त थाना प्रभारी जगतार सिंह का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। कंप्यूटर सेंटर संचालक से भी पूछताछ की गई है। फिलहाल दोनों छात्राओं से बात की जा रही है। अभी तक दोनों का पुख्ता सुराग नहीं लगा है।