साथ ही पता लगाया जा रहा है कि चरस की खेप उन्होंने कहां से लाई और इसे कहां पर बेचा जाना था। उधर, पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने मामले की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि भुंतर पुलिस की टीम ने नशे की बड़ी खेप पकड़ने में सफलता हासिल की है।
उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ जिला पुलिस की मुहिम कारगर साबित हो रही है। मामला दर्जकर छानबीन चल रही है। जिला थाना भुंतर के अंतर्गत पुलिस ने बजौरा में एक युवक को 27 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हेड कांस्टेबल तिलक राज के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने बजौरा चेक पोस्ट पर तलाशी के लिए एक युवक को रोका। इस दौरान उसकी तलाशी ली और उससे नशा पकड़ा गया।
आरोपी की पहचान फोजल निवासी महिंद्र सिंह (29) के रूप में हुई है। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया। एसएचओ भुंतर मोहन रावत ने कहा कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन चल रही है। आरोपी से कड़ी पूछताछ की जाएगी।