फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन लाख के गहनों पर हाथ साफ, अध्यापक दंपत्ति के घर चोरों ने लगाई सेंध

Sat, 02 Feb 2019 10:49 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला मुख्यालय हमीरपुर के वार्ड नंबर-1 में दिनदहाड़े शातिरों ने एक घर में घुसकर करीब साढ़े तीन लाख के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने अध्यापक दंपत्ति के घर चोरी को अंजाम दिया है।

विज्ञापन


पीड़ित परिवार ने मामले की शिकायत पुलिस थाना हमीरपुर सदर में की है। शिकायत मिलते ही पुलिस ने टीम मौके के लिए रवाना कर दी है। पीड़ित परिवार के मुखिया का नाम संजीव कुमार है।

बताया जा रहा है कि संजीव कुमार नगर परिषद हमीरपुर के वार्ड नंबर-1  कृष्णानगर का रहने वाला है। उनकी पत्नी भी स्कूल में अध्यापक हैं। संजीव कुमार और उनकी पत्नी शुक्रवार सुबह स्कूल ड्यूटी के लिए गए हुए थे।
विज्ञापन


जबकि उनके बच्चे स्कूल गए थे। इसी का फायदा उठाकर शातिरों ने दिनदहाड़े घर में सेंध लगाकर अलमारी में रखे साढ़े तीन लाख रुपये की कीमत के करीब 8 से 10 तोला सोने के गहने उड़ा कर ले गए।

विज्ञापन

सारा सामान बिखरा पड़ा मिला

- फोटो : demo
परिवार को चोरी का पता शाम को ड्यूटी के बाद घर लौटने पर चला। संजीव कुमार और उनकी पत्नी ने देखा कि दरवाजे के ताले टूटे हैं और कमरे में सारा सामान बिखरा हुआ है। जिसके बाद उन्होंने पाया कि गहने चोरी हो गए हैं। दंपति ने इसकी सूचना पुलिस थाना सदर हमीरपुर में दी है।

जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। उधर हमीरपुर थाना के प्रभारी संजीव गौतम ने बताया कि पुलिस को चोरी की सूचना मिली है। इसके बाद टीम को मौके के लिए रवाना कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें