फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल से लूटे गए 2.5 करोड़ के तांबे समेत दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिड़ौली चेकपोस्ट पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने करीब दस टन तांबे से भरा एक ट्रक पकड़ा। चालक और परिचालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया। तांबा हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ थाना क्षेत्र की फैक्ट्री से लूटा गया था। जिसकी कीमत करीब ढाई करोड़ रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन


तड़के लगभग तीन बजे झिंझाना पुलिस बिड़ौली चेकपोस्ट पर चेकिंग कर रही थी। इस बीच करनाल की ओर से आ रहे ट्रक को रुकने का इशारा किया गया। जिस पर चालक और परिचालक ट्रक छोड़कर भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर दोनों को दबोच लिया और ट्रक समेत दोनों आरोपियों को थाने ले आई। पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली तो उसमें तांबा भरा हुआ था।

थाना प्रभारी कमल सिंह ने बताया कि पकड़े गया चालक तारा सिंह राजपूत निवासी जुब्बल शिमला हिमाचल प्रदेश और परिचालक पलबिंदर सिंह निवासी पव्वाराली थाना डेरा बाबा नानक जिला गुरदासपुर है। आरोपियों ने बताया कि यह ट्रक बिड़ौली चेक पोस्ट पार कराने के लिए दो लोगों ने दो लाख देने को कहा था। जो स्विफ्ट कार से ट्रक के साथ ही चल रहे थे, लेकिन पुलिस द्वारा पकड़े जाने पर भाग खड़े निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल के नालागढ़ में सलोन की तांबा फैक्ट्री से लूटा गया था तांबा

ट्रक से बरामद तांबे के बारे में वह कुछ नहीं बता सके। थानाध्यक्ष ने बताया कि तांबे की कीमत करीब ढाई करोड़ है। यह तांबा हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ में सलोन की तांबा फैक्ट्री से लूटा गया था। सलोन के थानाध्यक्ष से इस संबंध में बात हो गई है। उन्होंने बरामद तांबे के नंबर आदि के बारे में बताया। हालांकि अभी नालागढ़ पुलिस यहां नहीं पहुंची है। पुलिस ने पकड़े गए चालक और परिचालक को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।

जबकि तांबा और ट्रक को सीज कर दिया गया है। झिंझाना पुलिस द्वारा तांबा पकड़े जाने की सूचना जब फ्लैश हुई, तो पंजाब, दिल्ली, हरियाणा आदि से पुलिस थाने में पहुंची। पंजाब के थाना डेरा बसी जिला मोहाली पंजाब से दरोगा ब्रह्म सिंह टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने बताया कि नौ जनवरी की रात उनके क्षेत्र से फैक्ट्री से भी मजदूरों को बंधक बनाकर तांबा लूटा गया था, लेकिन तांबे के तार के नंबर आदि का मिलान नहीं हो पाया।

हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ थाने की पुलिस ने तांबा पकड़े जाने की सूचना पर झिंझाना थाने में संपर्क किया। वहां से पांच जनवरी को फैक्ट्री मजदूरों को बंधक बनाकर तांबा लूटा गया था। नालागढ़ पुलिस ने पकड़े गए तांबे के नंबर आदि का मिलान भी किया, जो लूटे गए तांबे से मिल गया। पुलिस द्वारा पकड़े गए ट्रक पर फर्जी नंबर प्लेट लगी थी। पुलिस ने जब ट्रक की तलाशी ली, तो उसमें अगली तरफ अलग नंबर की प्लेट थी, तो पीछे किसी ओर नंबर की प्लेट लगी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें