फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनीमून पैकेज बना जी का जंजाल, अब काट रहे थाने के चक्कर

Mon, 11 Jan 2016 07:32 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार में हनीमून पैकेज के नाम पर ज्वालापुर के एक युवक से एक लाख चालीस हजार हड़प लेने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


पीड़ित युवक ने कोतवाली ज्वालापुर में दिल्ली के ट्रैवल्स व्यवसायी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। पॉश कॉलोनी बसंत विहार में रहने वाले साहिल दरगन पुत्र तिलकराज दरगन प्राइवेट सेक्टर में गुडगांव हरियाणा में कार्यरत है।

बीते वर्ष दिसंबर माह में दिल्ली के विकासपुरी से हनीमून टूरिज्म के नाम से कारोबार करने वाले इशजीत वालिया पुत्र सरबजीत सिंह से संपर्क साधा। बैंकॉक व हांगकांग के लिए एक लाख चालीस हजार में पैकेज तय हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुकदमा दर्ज कर शुरू हुई जांच

युवक साहिल दरगन ने एक लाख चालीस हजार की रकम उसके खाते में जमा कर दी। ट्रैवल्स व्यवसायी ने उन्हें टिकट एवं होटलों के पते भी भेज दिए। लेकिन 13 दिसंबर को उड़ान भरने से एक दिन पहले साहिल दरगन ने संपर्क साधा तब उसने कॉल रिसीव नहीं की।

संदेह होने पर उन होटलों में इंटरनेट से नंबर लेकर संपर्क साधा जहां उसके ठहरने की बात कही गई थी। पता चला कि उसके नाम से कोई बुकिंग नहीं हुई है।

आरोप है कि दिल्ली पहुंचने पर पता चला कि उनके साथ ही नहीं बल्कि कई अन्य लोगों के साथ भी इशजीत वालिया ने ठगी की है। पीड़ित ने ज्वालापुर पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया। कोतवाली प्रभारी धीरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें