हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले की तहसील नेरवा क्षेत्र में ढाई साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में नाबालिग के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। बच्ची का मेडिकल करने के बाद उसे उपचार के लिए शिमला रेफर कर दिया गया है।
हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले की तहसील नेरवा क्षेत्र में ढाई साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में नाबालिग के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। बच्ची का मेडिकल करने के बाद उसे उपचार के लिए शिमला रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार ढाई साल की बच्ची से पड़ोस में रहने वाले नाबालिग ने दुष्कर्म किया है। बच्ची की गतिविधियों से मां को इसकी भनक लगी तो उन्होंने थाने में इस संबंध में केस दर्ज करवाया।
विज्ञापन
पुलिस ने नाबालिग के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 और पोक्सो एक्ट की धारा 4 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। डीएसपी चौपाल का अतिरिक्त कार्यभार देख रहे डीएसपी ठियोग लखवीर सिंह ने कहा कि नेरवा थाने में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। आरोपी नाबालिग को माता-पिता के हवाले कर दिया गया है। उसे चौपाल न्यायालय में पेश करने के बाद जुबेनाइल कोर्ट में पेश किया जाएगा। पीड़िता का नेरवा अस्पताल में मेडिकल करवाने के बाद इलाज के लिए शिमला रेफर कर दिया गया है।