फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलते हुए मासूम को मिली दर्दनाक मौत, सहम जाएंगे

Sat, 29 Nov 2014 09:10 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, कालाअंब (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरमौर जिला के थाना क्षेत्र कालाअंब केतहत कालाअंब-त्रिलोकपुर मार्ग पर शनिवार 9 वर्षीय बच्चे कृष्णा के ट्रक की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है, ट्रक चालक फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

जानकारी के मुताबिक  घटना उस समय हुई जब शाम चार बजे के करीब कृष्णा कालाअंब त्रिलोकपुर रोड पर स्थित एक धर्मकांटा के समीप बनी पार्किंग में खेल रहा था, कि अचानक पार्किंग में खड़ा ट्रक बैक होने लगा। तभी खेलते खेलते कृष्णा ट्रक के पिछले टायर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

उन्होंने कृष्णा को लहूलुहान हालत में अस्पताल पहुंचाया। जहां बच्चे की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक घटना के दौरान कृष्णा का दादा बुद्घनशाह निवासी जिला पाकुड़, झारखंड निवासी भी मौजूद था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। डीएसपी मुख्यालय मनमोहन सिंह ने कहा कि पुलिस ने चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें