मुख्य बाजार में एक बेकाबू ट्रक ने तीन श्रद्धालुओं को रौंद डाला।
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल के चिंतपूर्णी मंदिर रोड पर मुख्य बाजार में एक बेकाबू ट्रक ने तीन श्रद्धालुओं को रौंद डाला। घायलों को उपचार के लिए 108 रोगी वाहन की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पीड़ितों का उपचार जारी है।
शनिवार सुबह पेश आए हादसे से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने ट्रक के शीशे तोड़कर अपना गुबार निकाला।
जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब 11 बजे एक ट्रक पुराने बस स्टैंड से नीचे की तरफ जा रहा था। दुर्गा वैष्णो ढाबा के पास ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया और तीन श्रद्धालुओं को अपनी चपेट में ले लिया। जबकि, अन्य श्रद्धालुओं ने भागकर अपनी जान बचाई।