आरोपी जिला प्रबंधक कार्यालय सुंदरनगर में बतौर प्रबंधक तैनात देशराज शर्मा को जिला कार्यालय नारकंडा, सहकारी बैंक की चतरोखड़ी शाखा के प्रबंधक प्रेम सिंह ठाकुर को जिला प्रबंधक कार्यालय नाहन हेडक्वार्टर में तैनाती दी गई है। दोनों वीरवार को कार्यालय में मौजूद थे।
उन्हें सस्पेंशन ऑर्डर थमाए गए। वरिष्ठ प्रबंधक फतेह सिंह पठानिया को जिला प्रबंधक कार्यालय चंबा और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी जितेंद्र कुमार को जिला प्रबंधक कार्यालय बिलासपुर हेडक्वार्टर तय किया गया है। फतेह सिंह और जितेंद्र मेडिकल लीव पर चले गए हैं। इनके सस्पेंशन आर्डर डाक से घर भेज दिए गए हैं।
जांच में दोषी पाए गए चारों : जिला प्रबंधक
सुंदरनगर में तैनात जिला प्रबंधक आरएस ठाकुर ने कहा कि एक वरिष्ठ प्रबंधक, दो प्रबंधकों और एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को कार्यालय में शराब पीने के मामले की जांच में दोषी पाया गया है। प्रारंभिक कार्रवाई में सभी को सस्पेंड कर उनका हेडक्वार्टर बदल दिया है। चारों के खिलाफ आगामी कार्रवाई नियमानुसार की जाएगी।