फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले पीटा फिर पिस्तौल दिखाकर लूट ली आबरू

Sat, 26 Apr 2014 09:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा में महिलाओं से दुराचार के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे। कालोनी के ही एक व्यक्ति ने पहले महिला को पीटा फिर पिस्तौल के बल पर उसकी आबरू लूट ली।
विज्ञापन


आरोपी ने महिला को जान से मारने की धमकी दी है। आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। पीड़िता की शिकायत पर थाना शहर पुलिस ने दुराचार का मामला दर्ज कर आरोपी की धरपकड़ शुरू कर दी है। मामला हरियाणा के पानीपत शहर का है।

आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार

थाना शहर की कालोनी निवासी एक महिला ने कालोनी में ही रहने वाले देवेंद्र उर्फ टाइगर पर दुराचार करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

महिला ने शिकायत में बताया कि बीती रात कालोनी का ही देवेंद्र उसके घर में घुस गया। उसने लोहे की रॉड से उसकी पिटाई कर दी और बाद में पिस्तौल के बल पर उसके साथ दुराचार कर दिया।

आरोप है कि टाइगर ने दुराचार की बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी है। आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया।
विज्ञापन

मेडिकल में दुराचार की पुष्टि

सूचना मिलने के बाद थाना शहर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के बयान लेकर मेडिकल कराया। पुलिस को दुराचार की पुष्टि के संकेत मिलने पर आरोपी पर दुराचार, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस प्रवक्ता अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी देवेंद्र उर्फ टाइगर की धरपकड़ शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें