फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

378 ग्राम चिट्टे के साथ दो महिला समेत तीन लोग गिरफ्तार

Wed, 06 Feb 2019 10:27 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

शहर की स्मार्ट पुलिस नेे हेरोइन (चिट्टे) की बड़ी खेप पकड़ी है। पुलिस ने मंगलवार देर शाम चिट्टा माफिया पर बड़ी कार्रवाई करते हुए ओल्ड बस स्टैंड के इलाके से करीब 378 ग्राम चिट्टे के साथ दो महिलाओं समेत तीन लोगों को पकड़ा है।

विज्ञापन


इनमें एक महिला डाउनडेल की रहने वाली है जबकि दो पति पत्नि पंजाब के रहने वाले हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत लाखों में बताई जा रही है। चिट्टे को अब तक का सबसे महंगा नशा बताया जा रहा है।

पुलिस के मुताबिक मुखबिरों से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने डाउनडेल इलाके में एक मकान में दबिश देकर इस बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। यह दोनों लोग यहां पर इस महिला के पास मेहमान बनकर आए थे। इसी दौरान मुखबिरों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी।
विज्ञापन


आशंका जताई जा रही है कि यह दोनों पंजाब से चिट्टा लेकर आए थे। इससे पहले भी इस इलाके में चिट्टे के कई मामले पुलिस पकड़ चुकी है। लेकिन यह अभी तक की सबसे बड़ी खेप पकड़ी हैं।

पुलिस को दें सूचना: एसपी
एसपी ओमापति जमवाल ने कहा कि नशा तस्करी के खिलाफ  पुलिस लगातार अभियान चला रही है। नशे के सौदागरों ने धीरे-धीरे युवाओं को अपने गिरफ्त में लेना शुरू कर दिया है। नशा तस्करी की सूचना देने वाले का पुलिस नाम गुप्त रखा जाएगा। उन्होंने लोगाें से चिट्टा माफियों के खिलाफ सहयोग करने की अपील की ताकि युवाओं को नशे से बचाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें