फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः जिला पंचायत के ठेकेदार की गोली मारकर हत्या, साथियों संग खा रहे थे गोलगप्पे

Wed, 06 Feb 2019 10:15 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा

सार

  • गामा-2 में साथियों के साथ गोलगप्पे खाने के दौरान हमलावरों की वारदात       
  • कार सेक्टर में कुछ दूर खड़ी करने के बाद पैदल आकर मारी सिर में गोली
विज्ञापन
murder in greater noida - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा के कासना कोतवाली क्षेत्र के गामा-2 सेक्टर में एवरग्रीन स्वीट्स पर दोस्तों के साथ गोलगप्पे खा रहे एक ठेकेदार को हमलावरों ने सिर में गोली मार दी। उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया जहां मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन


पुलिस ने हमलावरों को तलाश किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। हमलावर सेक्टर में कार खड़ी करके आए थे और वारदात के बाद कार से ही फरार हो गए। आशंका जताई जा रही है कि ठेके के विवाद में हत्या की गई है।

पुलिस के मुताबिक, जारचा थाना क्षेत्र के झम्मनपुरा गांव निवासी नीरज (37) जिला पंचायत में उद्यान विभाग में ठेकेदारी करते थे। मंगलवार शाम नीरज जिला पंचायत के प्रशासनिक अधिकारी जय कुमार भाटी और दोस्त गजेंद्र सिंह के साथ सेक्टर गामा-2 स्थित एवरग्रीन स्वीट पर गोलगप्पे खा रहे थे।
विज्ञापन


इसी दौरान दो हमलावर मौके पर पहुंचे और नीरज के सिर में गोली मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हमलावर कुछ दूर खड़ी कार में सवार होकर फरार हुए हैं। कार में भी कोई शख्स मौजूद था। वारदात की सूचना मिलते ही कासना कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। नीरज की मौत की सूचना पुलिस ने परिजन को दी है और मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें