फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से दस तोले सोने के गहने ले उड़े चोर, लोगों में दहशत

Thu, 27 Oct 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भरवाईं (ऊना)
विज्ञापन
विज्ञापन
चोर एक घर से लाखों रुपये के गहने व नकदी लेकर फरार हो गए। देर रात हुई चोरी की वारदात से लोगों में दहशत है। मामला हिमाचल के ऊना जिले की समनोली पंचायत के शिवपुरी गांव का है। जानकारी के अनुसार शिवपुरी निवासी प्रवीन कुमारी आशा वर्कर का काम करती है और अपने बेटे के साथ मकान में रहती है। 
विज्ञापन


मंगलवार रात को अपने बेटे के साथ मकान की दूसरी मंजिल में सोई थी और नीचे की मंजिल के कमरे में ताला लगाया हुआ था। जब रात करीब डेढ़ बजे उन्हें नीचे के कमरे से कुछ आवाजें सुनाई दी तो वे उठकर नीचे की ओर गई तो दो युवक उनके कमरे के सामने वाले घर से भागते हुए दिखाई दिए।
विज्ञापन

12 हजार नकदी और दस ताले सोने के जेवर गायब

इस पर उन्होंने शोर मचाया और जब उन्होंने अपने घर के कमरे का ताला टूटा हुआ देखा तो उनके होश उड़ गए। कमरे की अलमारी टूटी हुई थी और उसमें रखे सारे जेवरात गायब थे। जिसकी सूचना उन्होंने देहरा पुलिस को दी। सुबह मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और आसपास लोगों के बयान भी लिए।

घर की बैक साइड से पुलिस को एक कुल्हाड़ी और एक लाठी भी मिली है। वहीं महिला ने पुलिस को बताया कि अलमारी से 12 हजार रुपये की नकदी के साथ करीब दस ताले सोने के जेवरात गायब है। डीएसपी देहरा रेनू शर्मा ने बताया कि पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें