फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज में एसएफआई और एबीवीपी में बवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के शिमला जिले के ठियोग कॉलेज में शुक्रवार को एसएफआई और एबीवीपी कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। इसमें एबीवीपी के कार्यकर्ता को चोटें आई है।
विज्ञापन


अभी तक लड़ाई के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मगर पुलिस ने मारपीट में शामिल आरोपी छात्रों की तलाश शुरू कर दी है। इस मामले में ठियोग थाने में मामला दर्ज किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे अचानक दोनों छात्र संगठनों के कार्यकर्ता किसी बात को लेकर आपस में बहस पड़े।
Trending Videos
विज्ञापन

तीन छात्रों के खिलाफ मुकद्दमा

इसके बाद एसएफआई व एबीवीपी के छात्रों में मारपीट शुरू हो गई। एबीवीपी के हिमांशु शर्मा ने थाने में मामला दर्ज करवाते हुए बताया कि वह कैंपस में खड़े हुआ था, तभी हल्की बहस में ही एसएफआई के तीन लड़कों ने उन पर हमला बोल दिया।

एसएफआई के निशांत कंवर, दिनेश व रमन पर पुलिस ने धारा 341, 323 व 34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी रतन सिंह नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि घायल छात्र का मेडिकल करवा दिया है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी छात्रों की तलाश के लिए संभावित स्‍थानों पर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें