फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता बैंक मैनेजर का शव नहर में मिला

Fri, 11 Jul 2014 08:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के पंचकूला शहर से करीब आठ दिनों से लापता स्टेट बैंक ऑफ पटियाला के मैनेजर का हिसार जिले के आदमपुर थाना क्षेत्र की नहर में शव मिला।
विज्ञापन


चार जुलाई को शव मिलने के बाद भी जब शिनाख्त नहीं हुई तो पुलिस ने उनका अंतिम संस्कार भी करवा दिया। इसी बीच किसी पुराने अखबार में शव की शिनाख्त के लिए विज्ञापन देखकर उनके किसी रिश्तेदार ने पहचान की और पंचकूला के एमडीसी सेक्टर-5 में रहने वाले उनके परिजनों को सूचना दी। इसके बाद उनके परिजन शुक्रवार को आदमपुर के लिए रवाना हो गए।

कुछ समय पहले दिल्ली हो गया था तबादला

राजीव शर्मा लंबे समय से सेक्टर-5 स्थित स्टेट बैंक ऑफ पटियाला (एसबीपी) के जोनल आफिस में बतौर मैनेजर तैनात थे। कुछ समय पहले उनका दिल्ली तबादला हो गया।

इसके बाद वह छुट्टी लेकर पंचकूला के अपने घर पर ही रहते थे। तीन जुलाई को पटियाला हेड आफिस में किसी काम से जाने की बात कहकर वह घर से निकले थे, लेकिन उसके बाद घर नहीं लौटे।
विज्ञापन

चार जुलाई को गुमशुदगी दर्ज हुआ था केस

तीन जुलाई को राजीव शर्मा ने अपने परिजनों से तीन-चार बार बातचीत की। शाम साढ़े सात बजे आखिरी बातचीत हुई, जिसमें उन्होंने कहा कि वह पटियाला से निकल रहे हैं और बस से वापस आएंगे।

जब वह अगली सुबह तक घर नहीं पहुंचे और न ही मोबाइल पिक किया तो परिजनों ने एमडीसी थाने में शिकायत दी और गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें