फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठियोग: मोबाइल चैटिंग से टोका तो पत्नी ने डंडे से तोड़ दिए पति के दांत, एफआईआर दर्ज

Fri, 24 Sep 2021 06:10 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, ठियोग(रामपुर बुशहर)

सार

पति रोजमर्रा की तरह काम के बाद शाम को घर पहुंचा। कमरे में पहुंचा तो देखा कि पत्नी मोबाइल पर चैट कर रही थी। पति ने पूछा कि किस से चैट कर रही है। दोनों में विवाद हो गया है। इसी बीच पत्नी ने वहां पड़े डंडे को उठाया और इसे पति पर बरसाना शुरू कर दिया। इसी बीच डंडा पति के मुंह पर भी लगा। 
विज्ञापन
चैटिंग करने से रोका तो गुस्साई पत्नी ने पति को डंडे से पीटा(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोबाइल पर पत्नी को चैट करने से टोकना पति को महंगा पड़ा। गुस्साई पत्नी ने डंडे से पति की पिटाई कर दी। पति जख्मी हो गया है। इसके दांत टूट गए हैं। पीड़ित पति पुलिस के पास पहुंच गया है। घटना हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के ठियोग के छैला क्षेत्र की है। पति रोजमर्रा की तरह काम के बाद शाम को घर पहुंचा। कमरे में पहुंचा तो देखा कि पत्नी मोबाइल पर चैट कर रही थी। पति ने पूछा कि किस से चैट कर रही है। दोनों में विवाद हो गया है। इसी बीच पत्नी ने वहां पड़े डंडे को उठाया और इसे पति पर बरसाना शुरू कर दिया। इसी बीच डंडा पति के मुंह पर भी लगा। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: हिमाचल: सरकार ने तीन योजनाओं के नाम बदले, सैकड़ों पद भरने की मंजूरी, जानें कैबिनेट के बड़े फैसले
विज्ञापन


घायल अवस्था में पति ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर आकर पुलिस ने उसे सिविल अस्पताल ठियोग पहुंचाया। जहां उसका उपचार किया गया। डीएसपी ठियोग लखवीर सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मामला छैला का है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। डीएसपी ने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें