इधर, जितेंद्र तनेजा और अजय अरोड़ा घटना के अगले ही दिन हाईकोर्ट से गिरफ्तारी पर 15 दिन का स्टे लाने में कामयाब हो गए थे। हाईकोर्ट के आदेश पर ही दोनों आरोपियों के डीएनए टेस्ट कराए गए।
स्टे पर सुनवाई की अगली तिथि यानी 27 जून को पुलिस ने भी हाईकोर्ट अपना पक्ष रखने पहुंची, लेकिन कोर्ट ने स्टे तीन सप्ताह के लिए और बढ़ा दिया था। इस बीच पता चला कि घटना में पांचवां आरोपी सागर चानना है। इससे पहले कि पुलिस उस तक पहुंचती वह भी हाईकोर्ट से स्टे लेने में कामयाब हो गया। तीनों आरोपियों को 30 जुलाई तक का स्टे मिला हुआ है। लगभग डेढ़ माह से भी ज्यादा समय से इस मामले में उठापटक चल रही है।
हालांकि, अब पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट तैयार कर ली है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक प्रकरण में जितेंद्र तनेजा, अजय अरोड़ा, सागर चानना और सुमित पर दुराचार के आरोप हैं। जबकि, भानू पर आपराधिक षड्यंत्र व मानव तस्करी का आरोप है। इस मामले में पुलिस ने युवती की सहेलियां व आसपास के लोगों के भी बयान दर्ज किए हैं। एसओ मुकेश त्यागी ने बताया कि चार्जशीट इस सप्ताह में किसी भी दिन न्यायालय में पेश की जाएगी।