हिमाचल प्रदेश जिला कांगड़ा बैजनाथ थाना के रजेहड़ गांव में एक शिकारी की गोली से 10 साल के बच्चे की मौत हो गई है। घटना देर शाम करीब 5 से 6 बजे के बीच की बताई जा रही है।
शव की पहचान मोनू पुत्र प्यार चंद निवासी रजेहड़ के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बैजनाथ थाना की कंडवाड़ी पंचायत के रजेहड़ गांव के रामपुर के सामने स्थित जंगल में शिकारी की गोली चलने से 10 वर्षीय बच्चे मोनू की मौत हो गई।