जुर्माना अदा न करने पर धारा 363, 506 और 366 में छह-छह माह और पोक्सो एक्ट में एक साल के अतिरिक्त कारावास की सजा सुनाई है। जिला न्यायवादी चंद्रशेखर भाटिया ने बताया कि 28 जुलाई 2017 को पीड़ित लड़की के पिता ने पुलिस थाना भोरंज में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसकी
नाबालिग लड़की को जसपाल उर्फ जसू निवासी सरकाघाट भगा कर ले गया। इस पर पुलिस थाना भोरंज में मामला दर्ज हुआ। मुकद्दमे की तफ्तीश एएसआई ज्ञान चंद ने की और नाबालिग लड़की को दोषी के घर से बरामद किया।
पीड़िता का मेडिकल करवाया गया, जिसमें दुराचार होने की पुष्टि हुई। सरकार की ओर से इस अभियोग में 15 गवाह पेश किए गए। शुक्रवार को दोषी के खिलाफ जुर्म साबित होने पर अदालत ने उसे सजा सुनाई है।