फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यापक के घर से 30 हजार नशीले कैप्सूलों की खेप बरामद

Wed, 06 Jul 2016 01:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नगरोटा बगवां (कांगड़ा)
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पुलिए ने अध्यापक और एक अन्य से करीब 30 हजार नशीले कैप्सूल बरामद किए हैं। मामला हिमाचल के कांगड़ा जिले का है। नगरोटा बगवां में अध्यापक और एक अन्य से करीब 30 हजार नशीले कैप्सूल बरामद किए गए हैं। पुलिस ने कार्रवाई कर नशे की खेप पकड़ी। अवैध देसी शराब भी बरामद की गई है।
विज्ञापन


पुलिस ने करीब 30950 नशीले कैप्सूल, टेबलेट्स और अवैध देसी शराब बरामद की है। मामले में अध्यापक सहित दो को गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी सुरिंद्र शर्मा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने सोमवार रात ग्राम पंचायत भुनेहड़ के गांव ओहलड़ी में एक घर में छापा मारा।

यहां करीब 29950 प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल, टेबलेट्स और अवैध देसी शराब बरामद की। आरोपी जोगिंद्र कुमार फरार हो गया है लेकिन उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। एक अन्य बलधर निवासी राकेश कुमार (पैट अध्यापक) के घर छापेमारी में 1000 नशीले कैप्सूल बरामद किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी 5 दिन के पुलिस रिमांड पर

उसे भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। कैप्सूल और टेबलेट्स पंजाब के अमृतसर में निर्मित हैं और पैकेटों पर बैच नंबर भी अंकित है।

नशा कहां से आ रहा है और कहां बेचा जा रहा है पुलिस इसकी छानबीन कर रही है। डीएसपी सुरिंद्र शर्मा ने कहा कि पुलिस को शिकायतें मिल रही थीं। उसके बाद ही छापेमारी की गई जिसमें पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है।

प्रतिबंधित कैप्सूल मामले के दो आरोपियों को न्यायालय द्वारा दो आरोपियों को 5 दिन का पुलिस रिमांड दिया है। यह जानकारी डीएसपी कांगड़ा सुरिंदर शर्मा ने दी।

पुलिस ने नशे रोको अभियान चलाया है। एक सप्ताह में दस लोगों से नशीले कैप्सूल, चरस बरामद हुई है। नगरोटा बगवां और कांगड़ा में भी नशीले कैप्सूल बरामद किए गए हैं। जांच की जा रही है। -संजीव गांधी, एसपी

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें