फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्सी चालक का मर्डर, तेजधार हथियार से कई वार कर उतारा मौत के घाट

Tue, 15 May 2018 09:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, भोरंज (हमीरपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन

मुंडखर गांव में एक टैक्सी चालक की तेजधार हथियार से हत्या कर दी गई है। मृतक की गर्दन के नीचे दो बड़े घाव के निशान हैं। अभी तक हत्या के आरोपियों की पहचान नहीं हो पाई है। मामला हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले का है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर भेज दिया है।

विज्ञापन


मामले की छानबीन चल रही है। मृतक की पहचान प्रदीप कुमार उर्फ सोनी (41) पुत्र भागीरथ निवासी गांव नेली पंचायत मुंडखर तहसील भोरंज के रूप में हुई है। प्रदीप कुमार पेशे से टैक्सी चालक था। वह रविवार शाम 7 बजे वह टैक्सी मालिक के यहां गाड़ी खड़ी कर अपने घर चला गया, लेकिन घर नहीं पहुंचा। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने मुंडखर डाकघर के पास सड़क किनारे एक शव देखा।

Trending Videos
विज्ञापन

गर्दन पर गहरे घाव

लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। लाश की गर्दन पर गहरे घाव हैं। मृतक टैक्सी चालक अपने पीछे पत्नी और दो बेटे छोड़ गया है। बड़ा बेटा जमा दो और छोटा बेटा दसवीं कक्षा में पढ़ता है।

उधर भोरंज थाना प्रभारी राजीव लखनपाल का कहना है कि पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शव को कब्जे में ले लिया गया है। डॉग स्क्वायड टीम को बुलाया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें