फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी ने सिर्फ इसलिए प्रेमिका के खून से रंग लिए अपने हाथ, शव की हालत देख हैरानी में पड़ी पुलिस

Mon, 14 May 2018 11:11 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
Murder
विज्ञापन
बैराज-नीलकंठ राजमार्ग के किनारे खाई में मिले महिला के शव के मामले में थाना लक्ष्मण झूला पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। रुपयों के लेनदेन को लेकर प्रेमी ने ही गोली मारकर प्रेमिका की हत्या की थी।
विज्ञापन


एसएसपी पौड़ी जगतराम जोशी ने थाना लक्ष्मण झूला में बताया कि चार मई को बैराज-नीलकंठ राजमार्ग के किनारे एक महिला का शव बरामद हुआ था। उस समय उसकी पहचान नहीं हो सकी थी। बाद में उसकी पहचान आशा (28) पत्नी दिनेश सिंह निवासी कदनापुर, जिला आंबेडकर नगर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई थी।

एसएसपी ने बताया कि आशा का दो साल से अंकेश यादव निवासी असंगवा, थाना अहिरोली, आंबडेकर नगर से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। आशा ने अपना एक प्लॉट बेचकर अंकेश को चार लाख रुपये उधार दिए थे।
विज्ञापन


अंकेश से जब आशा ने रकम वापस मांगी तो वह उसे बहाने से अजीत निवासी सराय, थाना अहिरोली, आंबेडकर नगर के साथ लक्ष्मण झूला क्षेत्र में ले आया। यहां दोनों उसे स्कूटी से नीलकंठ मार्ग पर ले गए।

आरोपियों ने घट्टूगाड़ स्थित कालीकुंड के समीप सुनसान स्थान पर उसे गोली मारी और उसका शव खाई में फेंक दिया। बताया कि पुलिस आरोपियों तक सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से पहुंच पाई। हत्या में प्रयुक्त स्कूटी और हेलमेट आरोपियों से बरामद कर लिया गया है।




 
Trending Videos
विज्ञापन

किराए की स्कूटी पर लेकर गए थे आरोपी

हत्या - फोटो : DEMO Pics
किराए की स्कूटी पर लेकर गए थे आरोपी
एसएसपी जेआर जोशी ने बताया कि आरोपी पहले भी क्षेत्र में घूमने आ चुके थे। ऐसे में महिला को रास्ते से हटाने के लिए वह इस क्षेत्र में पहुंचे। वे एक मई को हरिद्वार में रुके थे जबकि तीन मई को उन्होंने ऋषिकेश से स्कूटी किराए पर ली और महिला को घुमाने के बहाने नीलकंठ मार्ग पर निकल पड़े। आरोपियों ने तीन मई को महिला की गोली मारकर हत्या कर दी और शव खाई में फेंक दिया। एसएसपी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद आरोपियों का पता लग सका।

महिला का पति से चल रहा था विवाद
एसएसपी ने बताया कि महिला का अपने पति से विवाद चल रहा था, जिसके कारण वह पहले घर से चली गई थी। पति के साथ विवाद के कारण वह अलग रहती थी। इसी बीच उसका आरोपी अंकेश के साथ प्रेम प्रसंग हो गया।  

पढ़े-लिखे हैं दोनों आरोपी       

लक्ष्मणझूला थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार राणा के अनुसार हत्या की वारदात को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी अंकेश बीएससी तक पढ़ाई कर चुका है, जबकि उसका साथी अजीत पाल 12वीं क्लास तक पढ़ा है। बताया कि आशा ने अंकेश से रकम मांगनी चाही तो आरोपी ने उससे पीछा छुड़ाने के लिए महिला की हत्या की योजना बनाई, जिसमें आरोपी के साथी अजीत ने उसका सहयोग दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें