फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उसने चुनी खौफनाक मौत, दिल दहला देगी आपका

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला के औट में रविवार को एक महिला ने अपने ऊपर घर में रखा मिट्टी तेल छिड़क कर आग लगा दी। बुरी तरह से झुलसी महिला ने उपचार के लिए मंडी लाते समय नगवाईं के पास दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आत्महत्या करने के कारणों की छानबीन कर रही है। पुलिस जानकारी के अनुसार रविवार साढ़े तीन बजे हरबंस कौर(50) पत्नी केसरी लाल ने घर में ही मिट्टी का तेल छिड़क कर खुद आग लगा दी।

उस समय हरबंस कौर घर में अकेली थी और बेटा दुकान पर था। आग लगने पर हरबंस कौर की चिल्लाने की आवाज सुन कर बेटा व आसपास के लोग तत्काल घर पहुंचे और महिला पर लगी आग को बुझाया, लेकिन तक तक वह बुरी तरह से सुलझ चुकी थी।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

रास्ते में तोड़ा दम

उपचार के लिए मंडी लाते समय हरबंस कौर ने नगवाईं के पास दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अभी तक महिला द्वारा आग लगा कर आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं लगा है।

पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। औट थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि महिला मानसिक रूप से परेशान बताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक मोहित चावला ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस आत्महत्या करने के कारणों की छानबीन कर रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें