फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाकः टीवी लगा रहे बच्चे को लगा करंट, मौत

Wed, 05 Aug 2015 10:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बैजनाथ (कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल से घर पहुंचा प्रिंस अभी टीवी लगाने ही लगा था कि उसे करंट लग गया। अस्पताल पहुंचने से पहले उसने दम तोड़ दिया। यह दर्दनाक घटना कांगड़ा के बैजनाथ उपमंडल की पपरोला खास पंचायत में हुई।
विज्ञापन


यहां 6 वर्षीय बच्चे की करंट लगने से मौत हो गई है। प्रिंस पुत्र प्रताप चंद निवासी झिकली भेठ पपरोला के एक निजी स्कूल में पहली कक्षा में पढ़ता था। घर में नंगे पांव होने के कारण प्रिंस को करंट लग गया।

वारदात के समय पर बच्चे की मां पशुओं के लिए घास लेने गई थी। उसकी बहन घर पर ही मौजूद थी। बताया जा रहा है कि जैसे ही प्रिंस टीवी लगाने लगा कि उसे करंट लग गया।
विज्ञापन


इस घटना के बाद परिजन बच्चे को पपरोला के निजी अस्पताल ले गए। यहां पर डाक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। इस घटना से पूरे इलाके में मातम पसर गया है। बच्चे के पिता भेड़ पालक व्यवसाय से जुड़े हुए हैं। मौजूदा समय में वे बड़ा भंगाल में मौजूद हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें