फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां के दुपट्टे का फंदा बनाकर छात्र ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी शहर के टारना मुहल्ला में दसवीं कक्षा के छात्र ने फंदे पर झूलकर जान दे दी। छात्र घर पर अकेला था और इसी दौरान उसने फंदा लगा लिया। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन


वहीं, नाबालिग के इस तरह फंदे पर झूल जाने से यहां सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। पोस्टमार्टम के बाद इसे परिजनों के हवाले कर दिया गया है। मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

ये नाबालिग यहां अपने मां-बाप के साथ किराये के कमरे में रह रहा था। रविवार को पंखे से अपनी मां के दुपट्टे का फंदा बनाकर उसने अपनी इहलीला समाप्त कर दी।
Trending Videos
विज्ञापन

कहीं पढ़ाई का तनाव तो नहीं रहा वजह?

पुलिस के अनुसार नाबालिग कोटली का रहने वाला था। यह मंडी के एक स्कूल में दसवीं कक्षा में पढ़ रहा था। रविवार को उसने क्वार्टर में फंदा लगा दिया। पुलिस के मुताबिक जिस समय इसने फंदा लगाया, वह कमरे में अकेला था।

उसकी मां छोटे बेटे को साथ लेकर मायके गई हुई थी। जबकि, पिता घर (कोटली) गया हुआ था। जब वापस क्वार्टर पहुंचे तो नाबालिग पंखे से लटक रहा था। पुलिस जांच कर रही है कि कहीं छात्र ने पढ़ाई के तनाव की वजह से तो फंदा नहीं लगाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें