फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तलाशी के लिए रोकने पर स्कूटी सवार ने हवलदार को मारी जबरदस्त टक्कर, किया लहूलुहान

Tue, 05 Jun 2018 09:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
घायल कांस्टेबल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गीता कालोनी इलाके में शनिवार देर रात तलाशी के दौरान एक तेज रफ्तार स्कूटी सवार तीन युवकों ने हवलदार को टक्कर मार दी। हादसे में हवलदार को गंभीर चोट लगी। घटना के बाद वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने पीछा कर स्कूटी पर सवार एक युवक को दबोच लिया, जबकि दो अन्य भागने में सफल हो गए। हवलदार को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन


पुलिस दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। शनिवार रात हवलदार प्रमोद, एएसआई हरवीर और पुलिस मित्र मनीष ने गीता कालोनी श्मशान घाट के पास पिकेट लगाकर वाहनों की तलाशी अभियान चला रखा था।

देर रात जाफराबाद की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार स्कूटी सवार युवकों को हवलदार प्रमोद ने रुकने का इशारा किया। लेकिन स्कूटी चला रहे युवक ने स्कूटी रोकने के बजाए सीधी प्रमोद को जोरदार टक्कर मार दी और फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिससे प्रमोद सड़क पर गिरा और उसका सिर फट गया। मौके पर मौजूद हरवीर और मनीष ने युवकों का पीछा किया और जामा मस्जिद निवासी तौफीक (20) दबोच लिया। पुलिस अधिकारियों को आशंका है कि तीनों युवक किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।

पुलिस पकड़े गये युवक का आपराधिक रिकार्ड खंगाल रही है। साथ ही उससे पूछताछ कर फरार अन्य युवकों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। आरोपी ने बताया कि तीनों बिरयानी खाने जाफराबाद गए थे, जहां से वह जामा मस्जिद के पास स्थित अपने घर जा रहे थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें