फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली बहस और फिर सिर पर दे मारा दराट

Fri, 16 May 2014 07:48 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
रसोई गैस सिलेंडर को लेकर हुई नोक झोंक में एक कश्मीरी श्रमिक के सिर पर दराट से हमला कर दिया। हमला करने वालों में पांच युवक बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन


इनमें से एक आरोपी बलवंत को हिरासत में ले लिया गया है। इसके दूसरे साथियों की तलाश की जा रही है। सभी आरोपी स्थानीय है। कश्मीरी श्रमिक को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
विज्ञापन


शिकायत के आधार पर थाना न्यू शिमला में आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक बुधवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे रशिक नाम का कश्मीरी श्रमिक खलीनी नाले में रसोई गैस सिलेंडर उतार रहा था। यहां पांच युवक पहले से मौजूद थे।
विज्ञापन


मारपीट में बदल गई बहसबाजी

रसोई गैस सिलेंडर को लेकर युवकों की रशीक से बहस हो गई। इसी बीच रशिक का साथी माशूक अहमद भी आ गया।

बहस मारपीट में बदल गई और एक युवक ने रशीक के सिर पर दराट से हमला कर दिया। माशूक अहमद की डंडों से पिटाई करने के बाद मौके से फरार हो गए।

इसके बाद दोनों पुलिस थाने पहुंचे और इनकी शिकायत की। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें