फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा का अश्लील वीडियो बनाकर किया वायरल, 3 आरोपी गिरफ्तार

Sun, 19 Mar 2017 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के सोलन में स्कूल छात्रा के अश्लील वीडियो के वायरल होने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। अभी इस मामले में दो अन्य लड़कों की तलाश जारी है। शिमला से हुई शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन


इस वीडियो में कोई टेंपरिंग आदि तो नहीं हुई है, पुलिस इस मामले की जांच भी कर रही है। मुकदमा दर्ज होने की पुष्टि एसपी अंजुम आरा ने की है। यह वीडियो दो पार्ट में बनाया गया है। पहले पार्ट में सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो में स्कूली छात्रा एक युवक के साथ संदिग्ध अवस्था में दिखाई गई है।

वहीं दूसरे पार्ट में कुछ अन्य युवक छिपकर वीडियो बना रहे हैं और बाद में लड़के कथित छात्रा के साथ अश्लील हरकत करते भी नजर आ रहे हैं। इस मामले को लेकर हालांकि सोलन में किसी तरह का मामला दर्ज नहीं हुआ था लेकिन शिमला पुलिस ने शुक्रवार को सोलन पुलिस को जांच करने के आदेश जारी किए थे।
विज्ञापन


इसके बाद ही सोलन पुलिस ने अपने स्तर पर इसकी जांच शुरू की। पुलिस का कहना है कि इस मामले को लेकर अभी पीड़ित पक्ष की तरफ से भी कोई शिकायत सामने नहीं आई है। लेकिन शिमला पुलिस के पास दर्ज एक शिकायत के आधार पर ही यह कार्रवाई की गई है। पुलिस का कहना है कि इसमें अभी कुछ और लड़कों की गिरफ्तारी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें