फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े महिला के गले से उड़ाया मंगलसूत्र

Tue, 08 Mar 2016 11:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
शिमला के बैम्लोई में निरंकारी भवन के समीप महिला के गले से बदमाश मंगलसूत्र उड़ा ले गया।
विज्ञापन
शिमला के बैम्लोई में निरंकारी भवन के समीप महिला के गले से बदमाश मंगलसूत्र उड़ा ले गया। महिला कुछ समझ पाती शातिर साथ लगते जंगल में लुप्त हो गया। महिला के पति का दावा है कि वारदात के बाद उन्होंने ऑनलाइन शिकायत दी, जिस पर स्मार्ट पुलिस का जवाब था... कल देखेंगे। पुलिस अब तक वारदात स्थल पर नहीं पहुंची है। शिकायतकर्ता के अनुसार मंगलसूत्र की कीमत एक लाख रुपये थी।
विज्ञापन


सोमवार दोपहर करीब सवा एक बजे कनलोग की महिला अपने सास और ससुर के साथ यहां से गुजर रही थी। बैम्लोई स्थित निरंकारी भवन के पास सामने से एक युवक आया और महिला के आगे खड़ा हो गया। इससे पहले महिला बचाव की कोशिश करती शातिर ने महिला के गले से मंगलसूत्र उड़ा लिया और जंगल की ओर छलांग लगाकर गायब हो गया। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे लेकिन शातिर का पता नहीं चला। वारदात के समय महिला का पति घर पर था।

वारदात के बाद महिला और उसके परिजन घर पहुंचे और आपबीती सुनाई। इस पर महिला के पति ने पुलिस को ऑनलाइन शिकायत की। महिला के पति ने दावा किया है कि ऑनलाइन शिकायत का जवाब तो एकदम आया, लेकिन इसमें पुलिस ने कल आकर मामला देखने की बात कही। पीड़ित के मुताबिक मंगलसूत्र की कीमत करीब एक लाख रूपये थी।
विज्ञापन


महिला के पति के मुताबिक मामला सोमवार दोपहर करीब एक बजकर पंद्रह मिनट का है। महिला के पति का कहना है कि अभी तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची है उनके कहा गया है कि वह कल आएंगे। उधर, एसपी शिमला डीडब्ल्यू नेगी ने कहा कि छीना झपटी की कोई सूचना उन्हें नहीं मिली है और न ही ऑनलाइन शिकायत के बारे में ही जानकारी मिली है।

पीड़ित के मुताबिक मंगलसूत्र की कीमत करीब एक लाख रूपये थी। महिला के पति के मुताबिक मामला सोमवार दोपहर करीब एक बजकर पंद्रह मिनट का है। महिला के पति का कहना है कि अभी तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची है उनके कहा गया है कि वह कल आएंगे।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें