फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा रेप हत्याकांड: दबाव में सरकार ने किया एसआईटी का गठन

Tue, 11 Jul 2017 03:35 PM IST
amarujala.com/shimla- presented by: अरविंद ठाकुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटखाई में दसवीं की स्कूली छात्रा से दुराचार और हत्या प्रकरण के पांच दिन बाद भी स्मार्ट शिमला पुलिस के दरिंदों तक नहीं पहुंच सकी है। चौतरफा दबाव में घिरी सरकार ने अब मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन कर दिया है। मामला सामने आने के बाद सरकार से लेकर पुलिस तक पर जबरदस्त दबाव है।
विज्ञापन


कोटखाई से राजधानी शिमला तक सड़कों पर प्रदर्शन हो रहे हैं। शिमला पुलिस की जांच से असंतुष्ट स्थानीय लोगों ने सोमवार को राजभवन से दखल की मांग करते हुए सीबीआई जांच की मांग की है। प्रदेश कांग्रेस तक ने शिमला पुलिस की जांच पर सवाल खड़े कर दिए, जिसके बाद प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने अब आईजी शिमला रेंज की निगरानी में एसआईटी गठित कर दी है। 

टीम में एएसपी ग्रामीण, डीएसपी ठियोग और एसएचओ कोटखाई को टीम में शामिल किया गया है। डीजीपी सोमेश गोयल ने कहा कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए ही टीम गठित की गई है। वहीं, अब तक पुलिस टेक्निकल जांच पर ही आगे बढ़ रही है। मोबाइल की कॉल डिटेल को आधार बनाकर आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। 
विज्ञापन


कई संदिग्ध रडार पर रखे गए हैं लेकिन पुख्ता सबूतों के अभाव में मामला आगे नहीं बढ़ पा रहा है। इस वारदात के पीछे नशेड़ियों का हाथ होने का भी अंदेशा जताया जा रहा है लेकिन पुलिस अब तक यह खोज पाने में ही नाकाम रही है कि लड़की को गायब करने के बाद जंगल में ही रखा गया या फिर किसी के घर का इस्तेमाल किया गया। लड़की के परिचित भी जांच के दायरे में हैं इनके मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल निकाली जा रही है। 

आखिरकार जांच टीम का हिस्सा बने भजन
कोटखाई प्रकरण में 120 घंटे से खाली हाथ चल रही पुलिस ने आखिरकार शिमला के टॉप कॉप एडिशनल एसपी ग्रामीण भजन देव नेगी को भी जांच टीम का हिस्सा बना दिया है। इनके पिछले रिकार्ड को देखते हुए उम्मीद जताई जा रही है कि मामले में पुलिस को सफलता हाथ लग पाए। पुलिस प्रशासन इस मामले में सिर्फ इतना कह रहा है कि अभी जांच जारी है। आने वाले दिनों में आरोपियों के गिरफ्त में आने की संभावना है हालांकि अब तक यह भी स्पष्ट नहीं है कि वारदात को अंजाम देने में कितने लोग शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें