फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरानी को फंसाने वाली जेठानी पर उल्टा पड़ा दांव

Sun, 04 May 2014 12:03 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गोहर (मंडी)
विज्ञापन
विज्ञापन
जेठानी ने देवरानी पर उसकी नाबालिग बेटी का सौदा 50 हजार में करने का आरोप लगाया, लेकिन बेटी के बयान से सारा मामला उलटा पड़ गया। शिकायत पर पुलिस ने जांच की तो सच सामने आ गया।
विज्ञापन


पता चला है कि लड़की बालिग है, और उसने अपनी मर्जी से शादी भी कर ली है। पुलिस जांच में सामने आया कि लड़की की मां और बाप उसे बचपन में छोड़कर चले गए थे। लड़की को उसकी चाची और चाचा ने पाला और उसकी शादी करवा दी।

करीब डेढ़ दशक बाद लड़की की मां को उसकी याद आई और वह अपनी बेटी का सौदा होने की शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंची। शिकायत के बाद पुलिस ने लड़की को थाना बुलाया।
विज्ञापन


जहां लड़की ने बयान दिए कि उसने शादी अपनी मर्जी से की है और वह बालिग है। चाची के खिलाफ लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं। क्षेत्र में इस घटना को लेकर चरचा का माहौल गर्म है। थाना प्रभारी गोहर नवीन झालटा ने थाना में पहुंचे इस प्रकार के मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें