फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्लच वायर से कारोबारी का गला घोंट कार और कैश लूटा

Sun, 27 Mar 2016 08:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गगरेट (ऊना)
विज्ञापन
सुबह करीब नौ बजे कारोबारी का शव पंजाब सीमा के पास खाई से बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन
हिमाचल के ऊना जिले के गगरेट में कार और कैश लूटकर लुटेरों ने स्कूटर की क्लच वायर से कारोबारी की गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आईटीबीपी से रिटायर होकर दुकान चलाने वाले मवा सिंधियां के कश्मीर सिंह का शव हिमाचल और पंजाब सीमा पर गगरेट-होशियारपुर रोड से बरामद किया है। कश्मीर गगरेट में कारोबार करते थे। पुलिस को मौके से खून से सनी क्लच वायर और कार का मैट मिला है।
विज्ञापन


आशंका जताई जा रही है कि क्लच वायर से गला घोंटकर हत्या की गई है। पुलिस के अनुसार शिवबाड़ी मंदिर के पास रिहायशी कांपलेक्स और करियाने की दुकान चलाने वाले कश्मीर सिंह बीते शुक्रवार रात रोजाना की तरह दुकान बंद कर अपनी ऑल्टो कार (एचपी19- 6115) से घर के लिए निकले थे। शिवबाड़ी से गगरेट जाने वाले रास्ते में कश्मीर सिंह को शातिरों ने कार समेत अगवा कर लिया।
विज्ञापन

गाड़ी में गला घोंट कर कर दी हत्या

घर लौटते वक्त पहले तो कारोबारी की हत्या की फिर पैसे और कार लेकर फरार हो गए।
गाड़ी में ही शातिरों ने स्कूटर की क्लच वायर से कश्मीर की गला घोंट कर हत्या कर दी। हत्या के बाद लुटेरे कार को बड़ोह थपला मार्ग पर ले गए जहां भट्टियां वाला गांव के पास सड़क पर कश्मीर का मोबाइल भी मिला है। लुटेरे शव को हिमाचल-पंजाब की सीमा के पास खाई में फेंक कर फरार हो गए। सुबह लोगों ने खाई में शव देखा तो पुलिस को इसकी सूचना दी।

डीएसपी अंब जितेंद्र चौधरी ने बताया कि गगरेट स्थित कांप्लेक्स में किराये पर रह रहे लोगों को थाने में तलब किया गया है। पूछताछ की जा रही है। फोरेंसिक टीम की भी मदद ली गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने 382, 364 व 302 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि कारोबारी के पास कितना कैश था।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें