बता दें कि जितेंद्र के खिलाफ 47 साल पुराने यौन उत्पीड़न के मामले में महिला थाना न्यू शिमला में एफआईआर दर्ज की गई है। जितेंद्र की एक करीबी महिला रिश्तेदार ने उन पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं।
महिला ने अपने वकील के माध्यम से फरवरी में हिमाचल के पुलिस महानिदेशक को ई-मेल से शिकायत भेजी थी और शिकायत में अभिनेता जितेंद्र पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की थी।
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि साल 1971 में शिमला के एक होटल में फिल्म स्टार जितेंद्र ने उनका यौन उत्पीड़न किया। उधर, शिमला पुलिस प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई भी अधिकारिक तौर पर बोलने को तैयार नहीं है।