फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती का आरोप, कहा- ये लोग मेरी फोटो लीक करने की दे रहे धमकी..

Thu, 08 Mar 2018 10:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन

एक निजी हॉस्पिटेलिटी कंपनी में काम करने वाली युवती का आपत्तिजनक फोटो लीक करने की धमकी देने के मामले में पीड़िता ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन


बुधवार को एक निजी होटल में पीड़िता ने पत्रकारवार्ता की। पीड़िता का आरोप है कि पुलिस उस पर दबाव बनाकर मामले में समझौता करवाना चाहती है। महिला थाना प्रभारी द्वारा पीड़िता पर ही उल्टा मुकदमा दर्ज करने की बात कही गई है।

बता दें कि 4 फरवरी को एक युवती ने महिला थाना पुलिस को शिकायत दी कि स्पेज आईटेक पार्क स्थित होटल बिट्स हॉस्पिटेलिटी में वह नौकरी करती थी।

 

यहां कंपनी के असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट सुनील भारद्वाज ने उसके साथ अश्लील बातें कीं। इसकी शिकायत जब उसने कंपनी के डायरेक्टर रिक्की शर्मा से की तो उन्होंने उन्हें झूठा आश्वासन दे दिया। बाद में वे उन्हें ब्लैकमेल करने लगे कि उसकी निजी तस्वीरों को पब्लिक डोमेन पर डाल देंगे।

विज्ञापन

अमेरिका में यह बात आम है..

युवती ने आरोप लगाया कि इसकी शिकायत उन्होंने अमेरिका में रहने वाले कंपनी के फाउंडर से की तो उन्होंने यह कहकर बात को खत्म करने का प्रयास किया कि अमेरिका में यह बात आम है। इसके बाद उसने पुलिस को इसकी शिकायत दी।
 
पुलिस द्वारा मामला तो दर्ज कर लिया गया, लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। महिला का आरोप है कि मंगलवार को उन्हें पता लगा कि उनके खिलाफ एक झूठा मुकदमा दर्ज कराया गया है कि उन्होंने कंपनी का डाटा चोरी किया है।
 
मंगलवार को उन्हें पूछताछ के लिए पुलिस ने बुलवाया था। इस दौरान कंपनी के अधिकारियों से जब उन्होंने ही सवाल पूछे कि कब डाटा चोरी किया है तो उनके पास यही जवाब था कि नौकरी के दौरान कभी न कभी तो डाटा चोरी किया ही होगा।
 
उन्होंने कहा कि कंपनी की तरफ से उन पर दर्ज कराया गया मामला केवल दबाव बनाने की साजिश है। मंगलवार को जब पुलिस ने उन्हें थाने में बुलवाया तो इस दौरान जिन लोगों पर आरोप लगा है वह तो नहीं आए बल्कि उन लोगों को जांच के लिए बुलवाया गया जो कंपनी के कर्मचारी हैं। 
विज्ञापन

आरोपियों के साथ समझौता करने का बनाया दबाव

पीड़िता ने महिला थाना प्रभारी पूनम पर आरोप लगाया कि मंगलवार को उन्होंने पीड़िता पर दबाव बनाया ताकि वह आरोपियों के साथ समझौता कर लें और केस वापस ले लें। पीड़िता का आरोप है कि थाना प्रभारी ने उन पर ही उल्टा झूठा केस दायर करवाने का मामला दर्ज करने की भी धमकी दी है। 
-------
महिला द्वारा लगाए जा रहे सभी आरोप झूठे हैं। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद पूरा मामला साफ हो जाएगा। -कंपनी के डायरेक्टर रिक्की शर्मा
-------
मामले की जांच की जा रही है। युवती व उसके दोस्त के खिलाफ पहले से ही सदर थाना पुलिस को कंपनी प्रबंधन द्वारा शिकायत देकर मामला दर्ज कराया है कि उन्होंने कंपनी का डाटा चोरी किया है। युवती द्वारा महिला थाने में शिकायत देकर मामला दर्ज कराया है। मामले की जांच के बाद ही सच्चाई सभी के सामने आ सकेगी। पीड़िता पर किसी भी तरह का कोई दबाव नहीं बनाया गया है। -महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर पूनम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें