जिले के एक विधायक के पास बतौर मुंशी काम करने का दावा करने वाले एक युवक को चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान नरेंद्र सिंह (34) निवासी गगाना पोस्ट आफिस चंबी चौपाल के तौर पर हुई है।
यह कई सालों से विधायक के साथ जुड़ा है। भवन निर्माण से जुड़े उनके धंधों को संभालता है। आरोपी का दावा है कि विधायक की ही ओर से उसे विकासनगर में किराए पर कमरा दे रखा है। आरोपी का तीन दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।
पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी नरेंद्र को देहा इलाके से हिरासत में लिया। इसके पास से 1 किलो 800 ग्राम चरस बरामद की गई है। अब तक की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने यह चरस एक नेपाली से खरीदी है।