फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमरा बंद कर हेडमास्टर ने की छात्राओं से शर्मनाक हरकत

विज्ञापन
विज्ञापन
कसौली के एक सरकारी स्कूल में शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। स्कूल के मुख्याध्यापक ने एक तीसरी व एक पांचवीं की दो छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की है। दोनों छात्राएं नाबालिग हैं।
विज्ञापन


पुलिस को छात्रा की मां ने इसकी शिकायत की। आरोपी हेडमास्टर फरार है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नाबालिग की मां ने शिकायत की है कि उसकी लड़की प्राथमिक स्कूल में तीसरी कक्षा में पढ़ती है।

लड़की की उम्र आठ साल है। 17 मई को स्कूल के हेडमास्टर राकेश ने पीड़ित लड़की के ताया के बेटे से जो उसी स्कूल में पढ़ता है खुद को बीमार बतलाकर कंबल मंगवाया।
विज्ञापन

कमरे में भीतर से लगाई कुंडी

हेडमास्टर नाबालिग लड़की जो कि तीसरी व एक अन्य लड़की जो कि पांचवीं कक्षा में पढ़ती हैं, दोनों को स्कूल के एक कमरे में ले गया तथा भीतर से कुंडी लगा दी। कमरे के भीतर आरोपी ने दोनों लड़कियों से छेड़छाड़ की।

इतने में लड़के ने बाहर से लड़की को आवाज लगाई, जिससे आरोपी ने कुंडी खोल दी व लड़कियों को बाहर निकाल दिया। अगले दिन लकड़ी ने हेडमास्टर की हरकत के बारे में अपनी मां को बताया।
विज्ञापन

...माफी मांगने लगा

इस बारे में शिकायतकर्ता की सास ने आरोपी हेडमास्टर से इस बारे में पूछताछ की तो वह माफी मांगने लगा।

पुलिस अधीक्षक सोलन डा. रमेश छाजटा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 354ए, 342, 8, 10 पोस्को अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तालाश कर रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें