पुलिस ने शहर में जिस्मफरोशी के धंधे का पर्दाफाश करते हुए दो युवतियों समेत मुख्य सरगना को गिरफ्तार किया है। इन तीनों को शामती से पकड़ा गया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर घर पर दबिश दी।
जहां मौके पर दो युवतियों व महिला को संदिग्ध हालत में पकड़ा गया। पुलिस तीनों को थाने ले आई और यहां उनसे पूछताछ की जा रही है। पकड़ी गई युवतियों में से एक चंडीगढ़ की, जबकि दूसरी ऊना जिले की रहने वाली बताई जा रही है।
जबकि इस धंधे की मुख्य सरगना की पहचान शिमला जिले के ऊपरी क्षेत्र की रहने वाली के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार शामती में लंबे समय से जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा था। इसकी सूचना मंगलवार को पुलिस को भी लग गई।