हिमाचल के चंबा के कीड़ी स्कूल में अध्यापक ने छोटी सी बात पर दो बच्चियों की बेरहमी से पिटाई कर दी। एक बच्ची की हालत गंभीर हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। प्रशासन मामले के तीन दिन बाद जागा है।
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है जबकि डीसी ने भी कमेटी बनाकर जांच बिठा दी है। पुलिस के अनुसार राजकीय प्राथमिक पाठशाला कीड़ी में पढ़ने वाली गांव की बच्ची के पजिनों ने बताया कि बच्ची वीरवार को स्कूल गई थी।
उसने बताया कि अध्यापक ने सवाल हल करने के लिए दिया। ऊंचाई कम होने की वजह से वह ब्लैकबोर्ड पर लिख नहीं पा रही थी।
इस बात पर अध्यापक ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। परिजनों ने बताया कि स्कूल में एक और बच्ची को भी पीटा गया।