फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रवृत्ति घोटाला: शिक्षा विभाग के अधीक्षक के ठिकानों पर सीबीआई की दबिश

Fri, 20 Sep 2019 05:00 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

बहुचर्चित 250 करोड़ रुपये के छात्रवृत्ति घोटाले में सीबीआई ने गुरुवार को शिक्षा विभाग में अधीक्षक अरविंद राज्टा के तीन ठिकानों पर दबिश दी। सीबीआई की तीन टीमों ने शिमला के ढली, भट्ठाकुफर और कलबोग में राज्टा के फ्लैट और घरों पर सर्च रेड की।

विज्ञापन


छापामारी के दौरान सीबीआई राज्टा के घर से हार्ड डिस्क, पैन ड्राइव, बैंक पास बुक, चेक, बिजली के बिल और अन्य दस्तावेज अपने साथ ले गई। घोटाले के समय राज्टा शिक्षा निदेशालय में वरिष्ठ सहायक तैनात था।

छात्रवृत्ति का सारा बजट उसी के हाथ से निकलता था। मौजूदा समय में वह मशोबरा के बल्देयां स्कूल में अधीक्षक है। सुबह 10 बजे सीबीआई ने यह दबिश ढली की हिमगिरि कॉलोनी स्थित राज्टा के फ्लैट, उसके और उसके भाई के भट्ठाकुफर स्थित मकान व कलबोग स्थित उसके पैतृक मकान पर दी।
विज्ञापन


सर्च रेड दोपहर बाद तक चलती रही। रेड में शामिल सीबीआई के लगभग एक दर्जन अधिकारी और कर्मचारी जब्त दस्तावेजों को एकत्र कर सीलबंद लिफाफे में सीबीआई की शिमला ब्रांच ले आए। 

विज्ञापन

राज्टा का बैंकों में लाखों की एफडी और अन्य जमा फ्रीज

अरविंद राज्टा की बैंकों में लाखों रुपये की एफडी और अन्य जमा पूंजी फ्रीज कर दी गई है। राज्टा के शिमला के मालरोड स्थित एसबीआई और एसबीआई पटियाला के दो बैंक खातों से सीबीआई की इजाजत के बगैर पैसा निकालने की मनाही होगी। अन्य खातों का भी सीबीआई ब्योरा जुटा रही है। उसके बैंक खातों में लगभग 30 लाख रुपये जमा बताए जा रहे हैं। 

राज्टा से आज पूछताछ करेगी सीबीआई 
रिकॉर्ड लेकर लौटी सीबीआई शुक्रवार को रेलवे बोर्ड बिल्डिंग स्थित अपनी शिमला शाखा में अरविंद राज्टा से पूछताछ करेगी। इस दौरान छात्रवृत्ति घोटाले से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर उससे लंबी पूछताछ होगी। सीबीआई को उम्मीद है कि इस पूछताछ में अरविंद राज्टा मामले में संलिप्त रहे तमाम अधिकारियों की पोल खोल सकता है। 

बैंक खातों की पड़ताल में जुटी जांच एजेंसी 
राज्टा के बैंक खातों का रिकॉर्ड अपने कब्जे में लेने के बाद सीबीआई अब इन्हें खंगालने में जुट गई है। राज्टा के पास से दो बैंक खातों की पास बुक मिली हैं। राज्टा ने सीबीआई को बताया है कि वह इन्हीं खातों में पैसा जमा करता रहा है। हालांकि, सीबीआई उसके अन्य खातों की भी टोह ले रही है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें