फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक मिनट में 32 लाख रुपए की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
एसबीआई की नादौन शाखा के काउंटर से 32 लाख रुपये से भरा बैग एक मिनट में उड़ा लिया गया। सीसीटीवी फुटेज में दो युवक बैग उठाते और वहां से फरार होते दिख रहे हैं। ये रुपये बैंक अधिकारी एटीएम में डालने जा रहा था।
विज्ञापन


घटना से बैंक में हड़कंप मच गया है। उधर, पुलिस ने बैंक प्रबंधन की शिकायत पर तत्काल एक्शन लेते हुए शहर में नाकाबंदी कर दी। अब तक सीसीटीवी कैमरे के फुटेज से मिली जानकारी मुताबिक एसबीआई शाखा नादौन का एक अधिकारी 12 बजकर 34 मिनट 26 सेकंड पर एटीएम में कैश डालने के लिए बैग लेकर काउंटर पर पहुंचा।

पुलिस ने की नाकेबंदी

अधिकारी के मुताबिक उसे याद आया कि एटीएम की चाभी वह अंदर ही भूल आया। उसने बैग बैंक के काउंटर पर रखा और चाबी लेने अंदर चला गया। एटीएम बैंक के साथ लगा है। कैश डालने के लिए बनाया गया काउंटर भी बैंक के भीतर से ही है।

अधिकारी वापस आया तो देखा बैग गायब था। फुटेज से पता चला कि12 बजकर 35 मिनट 27 सेकंड पर बैंक में पहले से ही मौजूद युवक बैग लेकर फरार हो गए।

घटना के दौरान बैंक का सिक्योरिटी गार्ड तथा अन्य कर्मचारी-अधिकारी भी बैंक में ही मौजूद थे। लेकिन, किसी को भी बैग गायब होने का पता नहीं चला।
विज्ञापन

14 से 15 वर्ष बताई जा रही उम्र

कर्मचारी चाबी लेकर वापस आया तो देखा बैग गायब था। छानबीन करने पर बैग नहीं मिला तो बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी गई। फुटेज में दो युवक पहले बैंक के अंदर बैठे दिखाए दे रहे हैं जबकि ये कुल तीन लोग थे जो 11.30 बजे से बैंक में मौजूद थे।

इनकी उम्र 14 से 15 वर्ष बताई जा रही है। इसके बाद युवक रुपयों से भरे बैग को उठाकर मेन गेट से जाते दिखाई दे रहे हैं। उधर, थाना प्रभारी जसबीर ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने शहर में नाकाबंदी कर दी है।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही शातिर सलाखों के पीछे होंगे। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर अजय बौद्ध ने बैंक पहुंचकर घटना का जायजा लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें