फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक में घुसे चोरों को कैश नहीं मिला तो लगा दी आग

Tue, 16 Jan 2018 09:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जवाली (कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ा हाथ मारने की मंशा से बैंक में घुसे चोरों को जब कैश उड़ाने में सफलता नहीं मिला तो खीज निकालने के लिए भीतर रखे सामान को ही जला दिया। 

विज्ञापन


हिमाचल के कांगड़ा जिले के पुलिस थाना जवाली की कांगड़ा सहकारी बैंक चलवाड़ा में शनिवार देर रात की इस वारदात में बैंक के कंप्यूटर, फर्नीचर और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जल गए हैं।

पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार शनिवार रात को अज्ञात लुटेरे बैंक की खिड़की की ग्रिल तोड़कर अंदर गए और चोरी करने का प्रयास किया। प्रयास विफल होने पर अज्ञात लुटेरों ने बैंक में आग लगा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे बैंक में रखा कीमती सामान जलकर राख हो गया। शातिरों ने बैंक के बाहरी कैमरे को कपड़े से ढंक दिया था। सुबह पड़ोसियों ने बैंक की खिड़की से धुआं निकलते देखा और इसकी सूचना पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी।

अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। उधर, जवाली के डीएसपी वीर बहादुर ने बताया कि बैंक के नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

इसके बारे में अभी कुछ नहीं बता सकते हैं। जले हुए सामान और बाकी नुकसान की सूची बनाने के स्थानीय पुलिस को निर्देश दे दिए हैं। जल्द ही इस वारदात को अंजाम देने वाले सलाखों के पीछे होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें