पंचायत प्रधान देसराज द्वारा पुलिस की दी गई सूचना के मुताबिक ग्रामीण सुबह के समय काम करने के लिए खेतों की ओर गए। उन्होंने देखा कि कुछ कुत्ते एक नवजात के शरीर को नोच रहे हैं।
बरोटीवाला थाना प्रभारी जयराम डोगरा की अगुवाई वाली टीम मौके पर पहुंची और मौके पर पाया कि कुत्ते अज्ञात नवजात के शरीर के बीच का हिस्सा पूरी तरह खा चुके थे। नवजात का सिर और टांगे ही शेष बची थीं। इसे कब्जे में लेकर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
शव को पोस्टमार्टम के लिए नालागढ़ अस्पताल भेज दिया है। पुलिस यह पता लगा रही है कि नवजात शिशु को यहां किसने फेंका है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि नवजात को जिंदा खेतों में फेंका गया या फिर मरने के बाद।
डीएसपी राहुल शर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि की जा सकेगी। मामले में धारा 317 के तहत कार्रवाई की जा रही है।